पंचकूला। अस्पतालों में रक्त की कमी को पूरा करने के लिए श्री माता मनसा देवी मंदिर में रक्तदान जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें 52 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया। शिविर का आयोजन श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, निफा चंडीगढ़ एवं महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी पंचकूला एवं एचडीएफसी बैंक के सहयोग से किया गया। शिविर का उद्घाटन महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के प्रधान अमित जैन ने किया। इस अवसर पर दीपक शर्मा, गुलशन कुमार, विनीत जगोता, एन एन पुरी, लक्ष्मण सिंह, सतगुरु प्रसाद, मक्खन लाल व महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।