टॉप सीड आयुष्मान ने जीता खिताब
रोड टू विंबल्डन मास्टर्स जूनियर टेनिस टूर्नामेंट
आयुष्मान और भूषण को इंग्लैंड जाने का मौका मिला
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। टॉप सीड आयुष्मान ने रोड टू विंबलडन मास्टर्स जूनियर टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। अंडर-14 का फाइनल मुकाबला चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन ने करवाया। महत्वपूर्ण खेल मुकाबले में मध्य प्रदेश केआयुष्मान और मणिपुर के भूषण केबीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मैच का पहला सेट भूषण ने 7-6 से जीता। इसकेबाद आयुष्मान ने मैच में जोरदार वापसी करते हुए अगले दोनों सेट 7-6,7-5 से जीतकर टाइटल अपने नाम किया। शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस एसएस सोंधी मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे। वहीं, आल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब केकोच जरमी बेट्स और सीएलटीए केप्रधान जय सिंह गिल ने विजेता और उपविजेता को ट्राफियां देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट केविजेता आयुष्मान और उपविजेता रहे भूषण को इंग्लैंड में होने वाले विंबल्डन टूर्नामेंट को देखने का मौका दिया गया है।