लोकसभा चुनाव में सपा उतारेगी अपना प्रत्याशी
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी। इस संबंध में सपा अध्यक्ष विक्रम यादव ने प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से लंबी बातचीत की। बैठक के बाद फैसला लिया गया कि समाजवादी पार्टी चंडीगढ़ में अपना प्रत्याशी उतारेगी। विक्रम यादव ने बताया कि कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। पार्टी की ओर से तैयारी चल रही है। शीर्ष नेतृत्व अगले सप्ताह प्रत्याशी पर विचार-विमर्श करेगा।