फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ पीयू में नारेबाजी
विज्ञापन


एसएफएस ने कहा- सेक्युलर देश में उत्पीड़न कर रही हैं सरकारें


फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब व केंद्र सरकार के रवैये के विरोध में सोमवार को पीयू में एसएफएस ने धरना देते हुए नारेबाजी की। इस दौरान कहा गया कि सरकारें युवाओं का उत्पीड़न कर रही हैं। युवाओं को जागरूक होकर इन सरकारों का विरोध करना होगा।
एसएफएस पदाधिकारी एवं स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष कनुप्रिया ने कहा कि सेक्युलर कंट्री के अंदर सभी को अपनी बात कहने व पढ़ने का हक है। लेकिन केंद्र व पंजाब सरकार युवाओं को परेशान कर रही है। जो भी इन सरकारों के खिलाफ बोलता है उन्हीं पर गलत तरीकों से कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर स्टूडेंट लीडर हसनप्रीत और हरमन ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट--

स्टाल संचालकों और एसएफएस में नोकझोंक
स्टूडेंट सेंटर पर एसएफएस की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान यहां लगाए गए स्टाल संचालकों ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए अनुमति लेकर आएं हैं। प्रोटेस्ट के कारण उनका कार्य प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। कुछ देर बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें