फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाग्राम के बाहर हाईवे पर लंबे जाम में फंसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कलाग्राम के बाहर हाईवे पर लंबे जाम में फंसे लोग
विज्ञापन


- अंतिम दिन मेला देखने पहुंचे टाइसिटी के हजारों लोग
- टिकट खिड़की पर भी घंटों लगे रहे लाइन में

अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा। कलाग्राम में चल रहे क्राफ्ट मेले के अंतिम दिन मानों पूरी टाइसिटी मेला देखने पहुंच गई थी। शाम को पांच बजे हालात ऐसे थे कि कलाग्राम के सामने वाले कालका, चंडीगढ़ हाइवे पर से गुजारने वाले वाहनों को जाम में फंसना पड़ा। पुलिस व्यवस्था ने जाम से निजात दिलवाने की पूरी कोशिश की, लेकिन फिर भी पंचकूला की तरफ से आने और जाने वाले वाहनों को रेंग-रेंग कर रेलवे लाइट से हाउसिंग बोर्ड चौराहे तक आना पड़ा। पुलिस ने हालांकि कई चौराहों की एंट्री भी बंद कर दी, लेकिन उसके बाद भी शाम पांच बजे से लेकर रात के 10 बजे तक जाम के हालात बने रहे।

सड़क क्रास करने वाले के लिए क्यों नहीं बनाया जाता फुट ओवर ब्रिज
हर साल चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से नोर्थ जोन कल्चर सेंटर कलाग्राम में नवंबर माह में क्राफ्ट मेले का आयोजन करता था। दस दिन तक चलने वाले इस मेले को टाइसिटी के अलावा आसपास के एरिया से भी लोग देखने आते हैं। पार्किंग व्यवस्था ज्यादातर कलाग्राम के सामने बने कालका, चंडीगढ़ हाईवे की दूसरी तरफ मनीमाजरा की साइड की जाती है। इसके बाद भी लोगों को सड़क के ऊपर से गुजारने के लिए आज तक यहां एक फुटब्रिज बनाने का प्रयास नहीं किया गया। जबकि पिछले दस साल से लोग इस बड़े हाईवे से पैदल चलकर सड़क क्रास करके दूसरी तरफ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी रामेश्वर गिरि का कहना कि शायद प्रशासन या नोर्थ जोन कल्चर सेंटर की आंखें किसी हादसे के बाद खुलेंगी। जोकि सड़क के ऊपर से अस्थाई तौर भी फुट ओवरब्रिज नहीं बनाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें