धवन ने जन कल्याण मंच के ग्रामीण सेल के पदाधिकारियों की घोषणा की
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जन कल्याण मंच के कॉलोनी सेल के पदाधिकारियों की घोषणा के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने मंगलवार को जुझार सिंह से विचार करके ग्रामीण सेल के पदाधिकारियों की घोषणा की है। धवन ने मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन जुझार सिंह को पिछले माह ग्रामीण सेल का अध्यक्ष बनाया था।
धवन ने जरनैल सिंह, लाभ सिंह, हरी सिंह (दडुआ), देवी राम धीमान, जंगशेर सिंह, अमरजीत सिंह लंबरदार, हरभजन सिंह भज्जा, परमार, गुरबचन सिंह, तरसेम लाल, माम चंद, गुलाब सिंह, बलदेव सिंह राणा और धूम सिंह को ग्रामीण सेल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया है। गुरमीत सिंह, राहुल देव सिंह (रायपुरखुर्द), सोहन सिंह (रायपुरकलां), नराता सिंह, अमरीक सिंह, नराता राम (खुड्डा अली शेर), अंग्रेज सिंह, सतिंदर पाल सिंह, चंदर प्रकाश गांधी, गुरमुख सिंह, दिलीप कुमार घई को उपाध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही मोहिंदर सिंह, जसपाल सिंह जस्सी, जसबीर सिंह माखन, बलवंत सिंह, सिरी राम, अवतार सिंह, हरबंस सिंह, रंजीत सिंह, दीदार सिंह और गुरध्यान दास को महासचिव बनाया है।
तेजिंदर सिंह, रुलदा सिंह, दलीप कुमार (सोनू), गुरप्रीत सिंह सोमल, बॉबी (खुड्डा लाहोरा), डॉ. पटियाल, राजन और सुरजीत सिंह को सचिव बनाया गया है।
बॉक्स
लाल डोरा को बढ़ाने की मांग
ग्रामीण सेल के अध्यक्ष जुझार सिंह ने यूटी प्रशासन से मांग की है कि गांव के लाल डोरा को बढ़ाया जाए और बरसो से बने मकानों को रेगुलर किया जाए। पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन इस समय भाजपा से नाराज चल रहे हैं इसलिए उन्होंने इस मंच का गठन किया है। हालांकि धवन ने इस गैर राजनीतिक मंच का दावा कर रहे हैं।