फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से इंडिगो की सस्ती उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ से इंडिगो की उड़ानें सस्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो विमानन कंपनी की ओर से तीन दिवसीय मानसून स्पेशल बुकिंग के तहत उड़ानें सस्ती कर दी गई हैं। इसके लिए 12 से 14 जून तक बुकिंग कराई जा सकती है। चंडीगढ़ से श्रीनगर, बंगलूरू, हैदराबाद और दिल्ली के लिए जाने वाली सीधी फ्लाइट के टिकट सस्ते दामों पर मिलेंगे। एक जुलाई से 30 सितंबर तक की यात्रा के लिए डायरेक्टर फ्लाइट की बुकिंग कराई जा सकती है। इंडिगो के चीफ कामर्शियल मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि समर वैकेशन में यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद इस योजना की शुरुआत की गई है। यात्रियों की मांग को देखते हुए हमने यह स्कीम लांच की है।
विज्ञापन

इंडिगो की फ्लाइट में चंडीगढ़ से बंगलूरू के लिए टिकट के दाम 3699 रुपये , चंडीगढ़ से मुंबई के लिए 3099 रुपये, चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए यह टिकट 1799 रुपये, चंडीगढ़ से हैदराबाद के लिए 3799 रुपये, चंडीगढ़ से श्रीनगर के लिए 1799 रुपये में दिए जाएंगे। टूर एंड ट्रैवले कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि अभी टिकट के दाम बढ़ गए है। इंडिगो की ओर से यह बुकिंग का ऑफर बेहतरीन है। अभी दो दिन और बुकिंग कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें