पंचकूला। जिले में अब तक 50820 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि शुक्रवार को 256 मामले पॉजिटिव आए। इनमें 180 पंचकूला के हैं।
अब तक कुल 5017 मामले सामने आएं हैं। इसमें से 3812 मामले पंचकूला के हैं। अब तक 2508 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही अब 1264 मामले ही एक्टिव रह गए हैं। उन्होंने बताया कि लोगों के आरटी, पीसीआर, रेपिड एंटीजन सैंपल लगातार लिए जा रहे हैं। उद्देश्य है कि पंचकूला पूरी तरह से कोरोना संक्रमण से मुक्त हो जाए।