फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब में बन रहे 5 नए वर्किंग वुमन हॉस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. बलजीत कौर ने निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की महिलाओं के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराने के लिए 5 नए वर्किंग वुमन हॉस्टल बन रहे हैं।
मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन वर्किंग वुमन हॉस्टल का निर्माण कार्य तेजी से और उच्च स्तर के गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरा किया जाए, ताकि यह सुविधा जल्द से जल्द महिलाओं के लिए उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 150 करोड़ रुपये की लागत से हॉस्टल बनाए जा रहे हैं जो मोहाली, अमृतसर और जालंधर में स्थापित किए जाएंगे। मोहाली में 3 जबकि अमृतसर और जालंधर में एक-एक हॉस्टल बनाया जाएगा। डॉ. यह परियोजना राज्य की महिलाओं के लिए सुरक्षित, किफायती और आधुनिक आवासीय विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है जिससे हजारों कामकाजी महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



ये हॉस्टल केवल आवास तक सीमित नहीं होंगे बल्कि इनमें मजबूत सुरक्षा प्रबंध, बुनियादी और आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी ताकि महिलाओं का यह सफर और भी सुगम बन सके। इसके अलावा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से कई विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम प्रभावी ढंग से चलाए जा रहे हैं ताकि महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक भागीदारी के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें