फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल में 5% की छूट: मगर स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में बदलाना होगा, जितना इस्तेमाल... बस उतने का ही भुगतान

Fri, 30 Sep 2022 10:18 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंचकूला में स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में बदलवाने की शुरुआत की जा चुकी है और बाकी जिलों में भी यह योजना लागू होगी। यह उपभोक्ता की इच्छा पर निर्भर करेगा कि वह अपने स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में बदलवाना चाहता है या नहीं।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में स्मार्ट मीटर को प्रीपेड कराने पर उपभोक्ताओं को बिल में पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इससे उपभोक्ता और बिजली निगम दोनों को फायदा मिलेगा। एक या दो माह के लिए बाहर जा रहे हैं तो प्रीपेड मीटर को बंद करा सकेंगे और उपभोक्ता को ऐवरेज बिल नहीं देना पड़ेगा।

विज्ञापन


अभी अगर कोई उपभोक्ता बिजली प्रयोग कर रहा है या नहीं, उसके कनेक्शन के लोड के हिसाब से बिल अदा करना पड़ता है। वहीं, प्रीपेड लगने पर बिजली निगम को बिल के भुगतान के लिए ढाई माह तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

बिजली विभाग के चेयरमैन पीके दास ने बताया कि 10 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य है और पंचकूला, करनाल, पानीपत और फरीदाबाद में 6.50 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुक हैं।
विज्ञापन


पंचकूला में स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में बदलवाने की शुरुआत की जा चुकी है और बाकी जिलों में भी यह योजना लागू होगी। यह उपभोक्ता की इच्छा पर निर्भर करेगा कि वह अपने स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में बदलवाना चाहता है या नहीं।

खेतों से पानी निकासी को 24 घंटे बिजली
बेमौसमी बारिश के चलते प्रदेश में खेतों में जमा पानी की निकासी को लेकर पीके दास ने कहा कि इसके लिए सख्त आदेश दिए गए हैं कि पानी निकासी के लिए 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जाएगी। जहां भी ऐसी दिक्कत है, वहां पर संबंधित डीसी की जानकारी के बाद संबंधित सिंचाई विभाग खेतों में पंप लगा सकता है, उसे हर हाल में बिजली दी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें