फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: फर्जी एपीके फाइल डाउनलोड करते ही 4.88 लाख उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएनबी एप एक्टिवेशन के नाम पर वरिष्ठ नागरिक को बनाया निशाना, फेसबुक लिंक से भेजी थी फाइल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-20 निवासी 71 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक से एप एक्टिवेशन के नाम पर 4.88 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीएनबी एप दोबारा डाउनलोड कराने के बहाने व्हाट्सएप पर फर्जी एपीके फाइल भेजी, जिसे इंस्टॉल करने के बाद पीड़ित के खातों से लाखों रुपये निकाल लिए गए। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि जून 2026 में पीएनबी एप सही तरीके से काम नहीं कर रही थी। एप को दोबारा डाउनलोड करने की कोशिश के दौरान फेसबुक पर बैंक एप के नाम से एक लिंक दिखाई दिया। लिंक पर क्लिक करने के बाद व्हाट्सएप के माध्यम से एक एपीके फाइल भेजी गई और उसे इंस्टॉल करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने फाइल डाउनलोड कर मोबाइल में इंस्टॉल कर ली। अगले दिन बैंक खातों की जांच करने पर अलग-अलग खातों से कुल 4 लाख 88 हजार 800 रुपये की निकासी का पता चला। शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें और बैंकिंग सेवाओं के लिए केवल आधिकारिक ऐप और वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें