फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन चार मिनी थिएटरों में दिखाई गई 47 लघु फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप रिसोर्ट में आयोजित फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन रौनक देखने को मिली। इस बार के फिल्म फेस्टिवल में 25 राज्यों की कुल 663 फिल्मों की एंट्री हुई है। पहले दिन हरियाणा टूरिज्म के रेड बिशप कांप्लेक्स में स्थापित चार विशेष थिएटरों में 47 लघु फिल्में दिखाई गईं। इसमें सभी शो हाऊस फुल रहे।
देश की 25 भाषाओं में बनी 663 फिल्मों में 133 फिल्मों के स्क्रीनिंग तीन दिवसीय इस फिल्म फेस्ट में शामिल की गई है। स्क्रीनिंग के लिए हरियाणा की 18 और पंजाब व हिमाचल प्रदेश की दो-दो फिल्में शामिल हैं। फिल्म फेस्टिवल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली 29 फिल्मों को अंतिम दिन दस लाख रुपये की नकदी दी जाएगी। इसके साथ देशभर से विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से फिल्म मेें रूचि रखने वाले 400 से अधिक विद्यार्थियों को प्रतिदिन दो सत्रों के चलने वाली फिल्म से जुड़ी तमाम फिल्म तकनीक से जुड़ी तमाम विधाओं का बारीकी से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन मास्टर क्लास का पहला सेशन का विषय भारतीय सिनेमा, मनोरंजन या एजेंडा रखा गया था। इसमें निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी, संदीप भूतोडिया, अनंत विजय राज और कन्हैया मित्तल ने बॉलीवुड में हिदु देवी-देवताओं को टारगेट करके बनाई जाने वाली फिल्मों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं, मास्टर क्लास के दूसरे सेशन का विषय कहानी से सिनेमा रखा गया। इस सत्र में प्रसिद्ध निर्देशक, फिल्म निर्माता और स्क्रीन राइटर विवेेक ने शिरकत की। सत्र में कश्मीर फाइल के निदेशक विवेेक अग्निहोत्री ने भारतीय सिनेमा के बदलते परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ मशहूर बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने समा बांध दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें