फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: टिकट के लिए कांग्रेस से 46 दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद कुछ दिल्ली पहुंचे, तो कई पहले ही सप्ताह भर हाई कमान के दरबार में लगा चुके हैं हाजिरी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। हरियाणा में एक अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव में अभी डेढ़ माह से अधिक का समय शेष है, लेकिन उम्मीदवारों ने टिकट के लिए जोर लगाना शुरू कर दिया है। पिछले कई महीनों से चुनाव का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के चेहरों पर चुनावों की घोषणा होते ही चमक भी बढ़ गई है। इस चुनावी दंगल में पंचकूला और कालका विधानसभा क्षेत्र से टिकट हासिल करने के लिए सबसे ज्यादा मारामारी कांग्रेस पार्टी में है।
कांग्रेस से पंचकूला से 29 और कालका से 17 लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। वहीं सूत्रों की माने तो भाजपा में पंचकूला विधानसभा के लिए बनिया समाज से पांच और पंजाबी समाज से भी पांच जबकि कालका से पांच लोगों की लिस्ट फीड बैक के आधार पर तैयार कर पार्टी के हाई कमान को भेजी गई है। इसका नतीजा आना अभी बाकी है, लेकिन टिकट पक्की होने से पहले ही चुनावी अखाड़े में उतरने की तैयार शुरू हो गई है।
विज्ञापन



कांग्रेस के पंचकूला से आवेदन करने वालों की लिस्ट
पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन, पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता मनीष बंसल, एचपीएमपी प्रधान सुधा भारद्वाज, पूर्व महापौर उपिंदर कौर आहलुवालिया, पूर्व महापौर रविंदर कुमार रावल, सुनीता शर्मा, मुकेश मल्होत्रा, अंजलि बंसल, पवन जैन, नंदीता हुड्डा, अशोक कुमार मेहता, हेमा शर्मा, राज सिंह चौहान, दीपिका दहिया, शशि शर्मा, वशिष्ठ कुमार गोयल, अभिषेक सैनी, शिक्षा डागर, कुलदीप गर्ग, हरकेश शर्मा, सौरभ गर्ग, कृष्ण नेहा अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, लक्ष्मण गोयल, सुरेश कुमार भोला, सुरेश शर्मा, ओमवती पुनिया, सुखबीर सिंह राणा, अजय गौतम शामिल हैं।


कांग्रेस से कालका से आवेदन करने वालों की लिस्ट
विधायक प्रदीप चौधरी, मनवीर कौर गिल, विजय बंसल, फॉम लाल, कमलेश शर्मा, पवन कुमारी, महेंद्र सिंह हुड्डा, राजेंद्र सिंह, संतोष कुमारी शर्मा, अमरपाल आर्या, अजायब सिंह, लाल सिंह चौधरी, नवदीप शर्मा नब्बी, नेहा ठाकुर, सुदेश शर्मा, चंचल शर्मा, राजेश कोना शामिल हैं।



भाजपा पंचकूला विस के लिए 10 और कालका से पांच दावेदार
भाजपा के पार्टी कार्यकर्ताओं और पंचकूला के लोगों से लिए गए पब्लिक फीड बैक के आधार पर पंचकूला विधानसभा से बनिया समाज से पांच और पंजाबी समाज से चार लोगों के नाम सामने आए थे। इसमें विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, श्याम लाल बंसल, कुलभूषण गोयल, प्रमोद सिंगला हैं। पंजाबी समाज से विशाल सेठ, संजय आहूजा, रंजीता मेहता, तरुण भंडारी, उमेश सूद के नाम शामिल हैं। कालका विधान सभा से लतिका शर्मा, बीरेंद्र भाऊ, संतराम शर्मा, श्याम लाल बंसल, भाग सिंह दमदमा के नाम हाई कमान को भेजे गए हैं।


जजपा के इन नामों पर चर्चा, कल जाएगा लिस्ट
जजपा के शहरी प्रधान ओपी सिहाग ने बताया कि केसी भारद्वाज, राजेश निषाद, ईश्वर सिंहमार, जितेंद्र संधू, नरेंद्र जैन सामने आए हैं। कालका विधानसभा क्षेत्र से एडवोकेट बलबीर सैनी, बलवंत राणा, राय सिंह गुज्जर प्यारे वाला, अमित सैनी, गुरवन पूंज के नाम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन लोगों के नाम पर चर्चा हुई थी। इसकी लिस्ट रविवार को पार्टी के हाई कमान को भेजी जाएगी। इनमें से दोनों विधान सभा के लिए एक-एक प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसका निर्णय पार्टी के मुखिया की ओर से लिया जाएगा।


इंडियन नेशनल लोक दल के तीन नामों पर चर्चा
इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश कोषाध्यक्ष और जिला अध्यक्ष पंचकूला शहरी मनोज अग्रवाल ने बताया कि पंचकूला विधानसभा से इनेलो के महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सीमा चौधरी और जिला अध्यक्ष पंचकूला शहरी मनोज अग्रवाल के नाम शामिल हैं। इसके अलावा कालका विधानसभा से इंडियन नेशनल लोकदल के जिला अध्यक्ष सतिंदर सिंह टोनी के नामों पर चर्चा है। इस पर फाइनल मोहर हाई कमान को लगानी है।



पार्टी का हर कार्यकर्ता को चुनाव लड़ सकता है। जिले की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के फीड बैक के आधार पर बनिया और पंजाबी समुदाय के कुछ लोगों की लिस्ट दिल्ली हाई कमान भेजी गई है। इस पर हाई कमान द्वारा फैसला लिया जाएगा। - संजय आहूजा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी भाजपा
विज्ञापन



1 अक्तूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा हुई है। इसमें कांग्रेस से पंचकूला विधान सभा से 29 और कालका विधान सभा क्षेत्र से 17 लोगों ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है। इस पर फाइनल निर्णय दिल्ली हाई कमान को लेना है। - पवन जैन, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें