फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माडल संस्कृति स्कूलों में खाली पदों पर 441 शिक्षकों को नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने मॉडल संस्कृति स्कूलों में खाली पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण में विभिन्न विषयों के 441 शिक्षकों को नियुक्ति मिली है। दूसरे चरण में अगले सप्ताह फिर से शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी होंगे।
विज्ञापन

निदेशक सेकेंडरी शिक्षा डॉ. अंशज ने बताया कि विभाग रिकॉर्ड समय में शिक्षकों की नियुक्ति कर रहा है। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाई है। तीसरे चरण मे मॉडल संस्कृति स्कूलों में सभी विषयों के खाली पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति कर देंगे।
शिक्षकों के ऑनलाइन तबादलों के बाद लगभग सभी मॉडल स्कूलों में शिक्षकों के कुछ पद खाली हो गए थे। इसे देखते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महावीर सिंह ने कार्यक्रम अधिकारी अमनप्रीत कौर और नेहा से मॉडल स्कूलों में खाली पदों की सूची तैयार करवाई। इसके बाद बहुत ही कम समय मे सेंटा टेस्ट पास किये गए शिक्षकों को मनपसंद स्कूल आवंटित किए गए।
विज्ञापन

इन विषयों के शिक्षकों की हुई नियुक्ति
पीजीटी बायोलॉजी 52, पीजीटी केमिस्ट्री 69, पीजीटी कॉमर्स 13, पीजीटी कंप्यूटर साइंस 2, पीजीटी अर्थशास्त्र 18, पीजीटी अंग्रेजी 65, पीजीटी फाइन आर्ट्स 2, पीजीटी भूगोल 15, पीजीटी हिंदी 34, पीजीटी इतिहास 11, पीजीटी गणित 79, पीजीटी शारीरिक शिक्षा 4, पीजीटी फिजिक्स 32, पीजीटी राजनीति विज्ञान 9, पीजीटी साइकोलॉजी 8, पीजीटी पंजाबी 9, पीजीटी संस्कृत 11, पीजीटी सोशियोलॉजी 8।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें