फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बुजुर्ग ने दम तोड़ा, छह नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना संक्रमण से वीरवार को सेक्टर-6 निवासी एक 87 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया है। इसके अलावा छह नए मामले भी सामने आए हैं। इसमें पांच केस पंचकूला के हैं, जबकि एक मामला बाहरी जिले का है। बुजुर्ग किडनी की बीमारी से भी पीड़ित था। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि सक्रिय 16 मरीज अपने घरों पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में कोरोना का कोई भी मरीज भर्ती नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वीरवार को 227 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नवजोत टिवाना ने बताया कि अब तक जिले में 48297 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
इनमें से 47860 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से 421 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 670817 लोगों के सैंपल जांचे हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने अपील कर कहा है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का लोग पालन करें। अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर कोरोना का टेस्ट करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें