संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पुलिस विभाग में शीशे का टेंडर दिलवाने का झांसा देकर 43.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। एमडीसी थाना पुलिस ने शिकायत पर दिल्ली निवासी सैम कोहली, इंद्रपाल कोहली और भावना कोहली के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, एमडीसी निवासी आशीष सिंह वालिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका शीशे की फैक्टरी है। पिछले साल जून माह में उनके दोस्त सतविंदर के जरिए उनकी मुलाकात दिल्ली निवासी इंद्रपाल और सैम कोहली से हुई। कोहली ब्रदर्स ने उससे कहा कि उनकी हरियाणा में अधिकारियों में काफी पहचान है। इसके अलावा हरियाणा पुलिस विभाग के कई आला अधिकारी उनको जानते हैं।
आरोपियों ने कहा कि वे पुलिस विभाग में शीशे के काम टेंडर दिलवा देंगे। अगस्त 2023 में इंद्रपाल, भावना कोहली और सैम कोहली ने शिकायतकर्ता को पुलिस विभाग में पांच करोड़ के शीशे का टेंडर निकलने के बार में बताया। इस पर शिकायतकर्ता ने कहा कि उनके पास कोई लाइसेंस नहीं है। इंद्रपाल ने कहा कि वह उनको लाइसेंस और टेंडर भी दिलवा देगा। बस इसके लिए 10 प्रतिशत यानि 50 लाख रुपये बतौर कमिशन अधिकारियों को देने होंगे।
शिकायतकर्ता ने 24 जुलाई को 16 लाख, 27 जुलाई को 6 लाख और 17 अगस्त 2023 को 20 लाख रुपये इंद्रपाल को दिए। उसके बाद दोबारा सितंबर 2023 में शिकायतकर्ता से 1.50 लाख रुपये मांगे और शिकायतकर्ता ने डेढ़ लाख भी दिए। सितंबर माह में आरोपियों ने शिकायतकर्ता को टेंडर के अलॉटमेंट की कॉपी दी। इसकी जांच करने पर बाद वह फर्जी निकला। धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद जब पुलिस विभाग में शिकायतकर्ता ने पता करवाया तो पता चला कि इस तरह के किसी भी काम का टेंडर नहीं हुआ है। इस पर शिकायतकर्ता ने आरोपियों से दिए कुल 43.50 लाख रुपये वापस करने को कहा। जब शिकायतकर्ता ने उनके बारे में पता किया तो पता चला कि दिल्ली के अलग-अलग थानों में उनके खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि