फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बैंक अधिकारी बनकर ठगे 43 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बन सेक्टर-3 निवासी युवक से 43 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-20 साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित युवक चंडीगढ़ के कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है।उसके एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से 18 जुलाई 2025 को 2492 और 448 रुपये कट गए थे। इस पर उसने बैंक मैनेजर से शिकायत की। उन्होंने रकम कटने की वजह पता करने का आश्वासन दिया।
4 अगस्त 2025 को पीड़ित के मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक हेड ऑफिस का कर्मचारी बताते हुए कहा कि काटी गई रकम रिफंड कर दी जाएगी। इसके लिए कॉलर ने पीड़ित को फोन पर ही एक वेबसाइट खोलने व उसमें मांगी गई सभी जानकारी भरने के लिए कहा।
विज्ञापन

जैसे ही युवक ने उस साइट पर विवरण भरा उसके क्रेडिट कार्ड से 43 हजार रुपये कट गए। दोबारा कॉल करने पर कॉलर ने फोन उठाना बंद कर दिया। इससे युवक को अपने साथ हुई ठगी का संदेह हुआ। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें