फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में 42 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, निफा चंडीगढ़, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी ने रविवार को श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पंचकूला, ब्लड बैंक जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से शिविर लगाया गया। श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में लगाए शिविर में 42 लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। रक्तदान जागरूकता शिविर का उद्घाटन त्रिशक्ति सेवा दल के प्रधान लक्ष्मण सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिह्न और बैज देकर प्रोत्साहित किया। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर रमेश नारंग और प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि आजकल सभी अस्पतालों में रक्त एवं रक्त कंपोनेंट्स की बहुत कमी है। रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है। इस अवसर पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट की दिव्या गुप्ता, गुरप्रताप सिंह व महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें