फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दो माह में 46 चोरियां, पुलिस की सक्रियता पर उठ रहे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। जिले में चोरी, छीना-झपटी और वाहन चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। दो माह में घरों और दुकानों में 46 चोरियां हुईं हैं। अधिकतर चोरी के मामलों को पुलिस सुलझा नहीं सकी है। चोर दुकानों के ताले तोड़कर कुछ ही समय में फरार हो जाते हैं। कई ऐसे बड़े चोरी के मामले हैं जिसे पुलिस अब तक सुलझा नहीं सकी है। लोगों का कहना है कि चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देते हैं, ऐसे में पुलिस की सक्रियता पर सवालिया निशान उठ रहा है। सर्वाधिक मामले पिंजौर थाने में दर्ज हुए हैं। दो माह में यहां 13 चोरी के मामले दर्ज हुए हैं। इसी तरह सेक्टर-5 थाने में आठ मामले दर्ज हुए हैं।

बुजुर्ग दंपती को लूटने वाले आरोपी भी गिरफ्त से बाहर
सेक्टर-20 स्थित सोसाइटी में रहने वाले बुजुर्ग दंपती को 8 जनवरी 2024 को बंधक बनाकर लूटने वाले बदमाशों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। करीब नौ माह बाद भी पुलिस और तीनों क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


सेक्टर-11 स्थित घर से लाखों की हुई चोरी
19 फरवरी 2024 को चोर दिनदहाड़े सेक्टर-11 स्थित घर में घुसे और लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर फरार हो गए थे। चोरों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी, लेकिन आठ माह बीतने के बाद भी चोर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

9 सितंबर को वीटा बूथ में हुई थी चोरी
9 सितंबर को एमडीसी स्थित वीटा बूथ से नकदी और सामान चोरी किया गया था। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


किस थाने में कितने मामले दर्ज

जुलाई माह में 30 चोरी के मामले दर्ज
चंडीमंदिर थाना में 4 मामले दर्ज
पिंजौर थाना में 8 मामले दर्ज
सेक्टर-14 थाना में 4 मामले दर्ज
सेक्टर-7 थाना में 1 मामला दर्ज
सेक्टर-5 थाना में 7 मामले दर्ज
कालका थाना में 2 मामले दर्ज
रायपुररानी थाना में 3 मामले दर्ज
एमडीसी थाना में 1 मामला दर्ज

अगस्त माह में 16 चोरी के मामले दर्ज
चंडीमंदिर थाना में 2 मामले दर्ज
पिंजौर थाना में 5 मामले दर्ज
सेक्टर-14 थाना में 1 मामला दर्ज
सेक्टर-5 थाना में 1 मामला दर्ज
सेक्टर-20 थाना में 3 मामले दर्ज
कालका थाना में 3 मामले दर्ज
एमडीसी थाना में 1 मामला दर्ज


पिछले दिनों कई बड़ी चोरी की वारदातों को सुलझाया गया है। कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच की तीनों टीमें अन्य चोरी की वारदातों को सुलझाने में लगी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -अरविंद कंबोज, एसीपी क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें