फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को ब्लैक आउट कर मशाल जुलूस निकालेंगे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 के व्यापारियों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने बुधवार को नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ संघर्ष का ऐलान किया है। अगले सोमवार से लेकर शुक्रवार तक संघर्ष होगा। व्यापारियों की बुधवार को हुई बैठक में अगले सोमवार को पूरे सेक्टर 17 में शाम सात बजे से आठ बजे तक ब्लैक आउट करने के बाद मशाल जुलूस निकाले जाने का फैसला लिया गया। यही नहीं, नगर निगम कार्यालय के बाहर व्यापारी फड़ियां लगाएंगे। सेक्टर 17 प्लाजा में व्यापारी शुक्रवार को धरना देंगे। पूरे सेक्टर में व्यापारी ब्लैक बैनर लगाएंगे। इसमें ‘जो व्यापारी हित की बात करेगा, वही देश में राज करेगा’ मुख्य नारा होगा।
विज्ञापन

ज्वाइंट एक्शन कमेटी के नीरज बजाज, सुभाष कटारिया और जेपीएस कालरा ने बताया कि नगर निगम और चंडीगढ़ प्रशासन ने व्यापारियों की कोई बात नहीं सुनी। नीरज बजाज ने कहा कि नगर निगम कमिश्नर ने कहा था कि पांच जनवरी तक सेक्टर 17 से सभी वेंडर को हटा दिया जाएगा, लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हुआ। स्मार्ट सिटी के नाम पर नगर निगम ने धोखा दिया। सौंदर्यीकरण के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ। व्यापारियों से कहा गया था कि सेक्टर 17 में फूड स्टाल लगाए जाएंगे। बच्चों को खेलने के लिए पार्क होगा। यह सब केवल छलावा साबित हुआ। यहां चारों ओर गंदगी का अंबार है। उन्होंने कहा कि साहब सिंह पार्किंग अन्य पार्किंग के जैसे ही समय पर खुले। इस पार्किंग को सुबह साढ़े ग्यारह बजे खोला जाता है। इससे ग्राहक शोरूम तक नहीं पहुंच पाते। बैठक में सभी मार्केट के प्रधान और महासचिव के अलावा एलसी अरोड़ा, रजिंदर मनोचा, केएल जैन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें