फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

98 ठेकों के बिड 15 मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में 98 ठेकों का रजिस्ट्रेशन 12 से
विज्ञापन

- 15 मार्च से विभागीय वेबसाइट पर कर सकेंगे बिड आवेदन
- पहली बार शहर में शुरू हुई ई-टेंडरिंग प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शराब माफिया पर शिकंजा कसने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने पहली बार शहर के 98 ठेकों की ई-टेंडरिंग से नीलामी का निर्णय लिया है। आगामी 12 मार्च से ठेकों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद 15 मार्च सुबह 10 बजे से 21 मार्च शाम 3 बजे तक ई टेंडरिंग के माध्यम से बिड की बोली लगाई जाएगी। 22 मार्च को अधिकतम बोली लगाने वालों को ठेकों का अलॉटमेंट कर दिया जाएगा।
यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में एक्साइज नीति 2019-20 को मंजूरी मिल गई है। चूंकि प्रक्रिया सिटी ब्यूटीफुल में पहली बार लागू हुई है, इसलिए विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी इसे सीख रहे हैं। बाकायदा इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को भी प्रशिक्षण मुहैया करवाया जा रहा है। एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट की पॉलिसी के अनुसार इस बार अर्बन और रूरल एरिया में ग्रुपिंग कर लिस्ट तैयार की गई है।
विज्ञापन


विभाग की साइट पर जाकर कर सकते हैं आवेदन
विभाग की ओर बिड आवेदन की तिथियां प्रकाशित कर दी गई हैं। निर्धारित तारीख के मुताबिक इच्छुक लोग आबकारी एवं कराधान विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जिसे ऑनलाइन आवेदन करना नहीं आता वे पहले प्रशिक्षण ले सकते हैं, उसके बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


पारदर्शिता के लिए लिया निर्णय
इस संदर्भ में एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर मनदीप सिंह बराड़ का कहना है कि मीटिंग में फैसला लिया गया है कि ठेकों की नीलामी में पारदर्शिता लाने के लिए शहर में पहली बार ई-टेंडरिंग की जा रही है। प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीलामी की तारीख निर्धारित कर दी गई है। बराड़ का कहना है कि लोगों को प्रशिक्षित करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें