फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपर राइट की कम समय होने पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चॉपर से जल्दी उतारने का आरोप लगाकर यात्रियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

सबहेड
रोज फेस्टिवल के आखिरी दिन हंगामे पर कंपनी का दावा, हमने सभी यात्रियों को संतुष्ट कर घर भेजा

तीन दिनों में 894 लोगों ने की चॉपर की सवारी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रोज फेस्टिवल के दौरान रविवार को कुछ लोगों ने चॉपर से शहर की सैर के लिए तय समय सीमा से कम समय देने पर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि चॉपर से पांच से सात मिनट की राइड का वक्त तय किया गया था लेकिन उन्हें केवल तीन मिनट में ही चॉपर से उतार दिया गया। इसकी शिकायत पर ढिल्लों एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट हेड पीयूष माथुर का कहना है कि चार पांच लोगों ने अलग-अलग राइड में इसकी शिकायत की थी लेकिन उनको चैलेंज किया गया कि वे खुद विडियो बनाकर देखें और दिखाएं कि चॉपर की राइडिंग कितने मिनट की है तो वे सभी शिकायत करने वाले संतुष्ट होकर गए। पीयूष माथुर का कहना है कि हेलीकाप्टर में ट्रिप मीटर लगा होता है और वह सब कुछ बता देता है कि पैसेंजर ने कितने मिनट की राइड ली है।
विज्ञापन

ढिल्लों एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीयूष माथुर का कहना है कि रोज फेस्टिवल के पहले दिन (22 फरवरी) को 10 राइड हुई, जिसमें 51 लोगों ने चॉपर से उड़ान भरी। वहीं, 23 फरवरी को 33 राइड में 203 लोगों ने चॉपर की सवारी की। 23 फरवरी को ही 150 लोगों ने एडवांस बुकिंग करा ली थी। इसके कारण एक और हेलीकाप्टर मंगाना पड़ा। 24 फरवरी को दो हेलीकाप्टर से कुल 109 लाइड में 640 लोगों ने चॉपर की सवारी की। प्रति पैसेंजर चॉपर का किराया 2310 रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें