फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेजन कंपनी ने सिख जगत से मांगी माफी
विज्ञापन

एसजीपीसी को भेजे पत्र में कंपनी ने सिख भावनाओं को पहुंची ठेस पर जताया अफसोस
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। अमेजन ने टायलेट सीट और एक पायदान पर श्री हरमंदिर साहिब की तस्वीर का प्रयोग करने पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भेजे लीगल नोटिस के बाद माफी मांग ली है। कंपनी ने शिरोमणि कमेटी को भेजे जवाब में सिखों की भावनाओं को पहुंची ठेस पर अफसोस जताया है। कंपनी ने शिरोमणि कमेटी को विश्वास दिलाया है कि इस प्रकार के सभी उत्पादक को हटा दिया गया है। कंपनी ने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और थर्ड पार्टी द्वारा किए गए इस कार्य पर उन्हें अफसोस है।
विज्ञापन

एसजीपीसी के चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि कंपनी द्वारा भेजा गया पत्र मिल गया है। कंपनी के जन संपर्क अधिकारी अविनाश ने भी उनके साथ फोन पर बातचीत की है। गलती के लिए सिख जगत से माफी मांगी है और भविष्य में इस प्रकार की गलतियों को न दोहराने की वचनबद्धता दोहराई है। थर्ड पार्टी भी ऐसी गलती करेगी तो कंपनी उस पर कठोर कार्रवाई करेगी। डॉ. रूप सिंह ने कहा कि एसजीपीसी ने कंपनी को ई-मेल भेज कर इस मामले में सिखों के भीतर फैल रहे गुस्से के बारे में जानकरी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें