फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित : पाक हॉकी टीम की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


भारत को घरेलू मैदान पर खेलने का दबाव होगा : रिजवान
पाक टीम के कप्तान बोले- विश्व कप में भाग लेने वाली सभी टीमें मजबूत
हॉकी विश्व कप में भाग लेने के लिए पाकिस्तान की टीम पहुंची भारत
अमृतसर हवाई अड्डे से भुवनेश्वर के लिए हुई रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। भुवनेश्वर में 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक होने वाले विश्व हॉकी कप में भाग लेने के लिए पाकिस्तान की टीम अटारी सड़क
सीमा के रास्ते भारत पहुंची। पाकिस्तान टीम के कप्तान रिजवान व उनकी टीम का अटारी सीमा पर सांसद गुरजीत सिंह औजला और पूर्व ओलंपियन बलविंदर शमी ने फूलों से स्वागत किया।
मीडिया से बातचीत में पाकिस्तान टीम के कप्तान रिजवान ने कहा कि भारत को घरेलू मैदान पर खेलने का दबाव होगा। विश्व कप में भाग लेने वाली सभी टीमें मजबूत हैं। कोई भी टीम किसी को भी हराने में समर्थ हैं। मैच में शानदार हॉकी खेलने वाली टीम ही जीतेगी। इस बार विश्व हॉकी कप में पाकिस्तान की साख दावं पर लगी है। हालांकि उनकी टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि चार साल पहले हुए चैंपियन हॉकी कप में पाकिस्तान ने भारत की टीम के पराजित किया था। भुवनेश्वर का हॉकी मैदान पाकिस्तान के लिए शुभ है। उन्होंने कहा कि इस बार पाकिस्तान के खिलाड़ी वह गलती नहीं करेंगे जो चार साल पहले भुवनेश्वर में चैंपियनशिप हॉकी कप के दौरान हुई थी। बता दें कि पाकिस्तानी खिलाड़ी इस मैच में अपनी अभद्रता को लेकर काफी चर्चा में आए थे। हालांकि 2010 के विश्व हॉकी कप में पाकिस्तान अंतिम स्थान पर रहा था। 2014 के विश्व कप हॉकी में पाकिस्तान की टीम क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। पाकिस्तान इस बार विश्व कप में पूल डी में है। इस ग्रुप में जर्मन और नीदरलैंड जैसी टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्गों के गांव जाऊंगा : रिजवान
पाकिस्तान के कप्तान रिजवान का पैतृक घर जालंधर के नजदीक एक गांव में है। रिजवान ने बताया की उनकी दादा की इच्छा है कि वह इस बार अपने बुजुर्गों के गांव जाएं। इसी तरह पाकिस्तान के कई हॉकी खिलाड़ियों की यादें पंजाब से जुड़ी हैं। वह इस बार अपनी दादी की इस इच्छा को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें