फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा टूटा जिम का उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिर टूटा ओपन एयर जिम का उपकरण
चंडीगढ़। सेक्टर-22 में ओपन एयर जिम का एक उपकरण सोमवार सुबह टूट गया। गौर रहे कि रविवार को सांसद किरण खेर ने इस पार्क में लोगों की सेहत ठीक रखने के लिए ओपर एयर जिम का उद्घाटन किया था। बताया जा रहा है कि उनके उद्घाटन के एक घंटे बाद ही उपकरण टूट गए थे। शाम तक नगर निगम के हार्टिकल्चर विंग के कर्मचारियों ने इसे फिट कर दिया था, लेकिन सोमवार को एक और उपकरण टूट गया। इस टूटे उपकरण को रात 10 बजे तक ठीक किया गया। भाजपा मेडिकल सेल के अध्यक्ष प्रिंस भंडुला ने बताया कि हार्टिकल्चर विंग ने पुलिस में इसकी शिकायत दी है। उन्होंने एरिया में पुलिस पेट्रोलिंग की मांग भी की है। उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि घटिया सामान के कारण ही उपकरण टूट रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें