फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई से दो फ्लाइटें होंगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
12 से दिल्ली और 17 से हैदराबाद के लिए शुरू होगी फ्लाइट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दो फ्लाइट शुरू होने जा रहीं हैं। दिल्ली की फ्लाइट विस्तारा विमानन कंपनी की ओर से 12 जुलाई से संचालित की जाएगी। वहीं हैदराबाद के लिए स्पाइस जेट की फ्लाइट 17 जुलाई से चलेगी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुलाई से 40 फ्लाइटों का संचालन हो जाएगा। इसमें दो फ्लाइट इंटरनेशनल होगी और 38 लोकल स्तर पर चलेंगी।
विज्ञापन

स्पाइस जेट के स्टेशन मैनेजर जेआर परमेश वाला ने बताया कि स्पाइस जेट की फ्लाइट चंडीगढ़ से हैदराबाद के लिए रात को 8:50 बजे चलेगी और रात को 11:20 बजे पहुंचेगी। इसका किराया 3827 रुपये रखा गया है। वहीं हैदराबाद से चंडीगढ़ के लिए यह फ्लाइट शाम को 5.50 बजे चलेगी और रात को 8.20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं विस्तारा की फ्लाइट का संचालन चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए दोपहर 1.15 बजे होगा और यह 2.15 बजे पहुंचेगी। वहीं नई दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए यह सुबह 11.40 बजे चलेगी और चंडीगढ़ 12.40 बजे पहुंचेगी। इसका किराया 4514 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें