फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दीक्षांत समारोह में 409 सीए को मिलीं डिग्रियां

विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में विद्यार्थी। संवाद 
विज्ञापन
पंचकूला। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने शुक्रवार को इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में दीक्षांत समारोह आयोजित किया। इस दौरान 409 नये क्वालिफाइड सीए को डिग्रियां दी गईं। डिग्रियां लेने वाले नये क्वालिफाइड सीए देश के उत्तरी क्षेत्र के अलग-अलग जिलों से पहुंचे थे।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता आईसीएआई चंडीगढ़ ब्रांच के चेयरमैन सीए अभिषेक सिंह चौहान ने की। उन्होंने अकाउंटेंसी के क्षेत्र में इनोवेशन के महत्व को उजागर किया और इसे राष्ट्रीय समृद्धि का एक प्रमुख कारक बताया। उन्होंने नये क्वालिफाइड सीए को नैतिकता, समर्पण और निष्ठा के साथ टैक्सेशन और फाइनेंशियल मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपना कॅरिअर की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया। आमंत्रित आईसीएआई के पूर्व प्रधान सीए अतुल गुप्ता ने आईसीएआई की वैश्विक प्रतिष्ठा पर प्रकाश डाला।
उन्होंने सीए प्रोफेशन को ‘मदर ऑफ ऑल प्रोफेशन’ की संज्ञा देकर कहा कि देश की आर्थिक संरचना को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने सभी क्वालिफाइड सीए से नैतिकता और प्रोफेशनल्स एथिक्स बनाए रखने और भारत की वित्तीय प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। समारोह में नेशनल काउंसिल मेंबर और कन्वोकेशन कोऑर्डिनेटर राज चावला, एनआईआरसी सदस्य शालिनी गुप्ता और अन्य सीनियर सीए ने नए सीए को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें