पंचकूला। पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में स्थित ताऊ देवी लाल क्रिकेट नर्सरी में चयन के लिए आयोजित ट्रायल में 182 से अधिक क्रिकेटरों ने भाग लिया। इन 182 खिलाड़ियों में से 141 लड़के और 41 लड़कियां ताऊ देवी लाल क्रिकेट नर्सरी में प्रवेश के लिए उपस्थित हुए। ट्रायल अनुभवी कोच अजय भारद्वाज, संसार बाली और रवि कांत द्वारा लिए गए। शारीरिक फिटनेस टेस्ट योग्य फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. कमल प्रीत कौर द्वारा लिया गया। ट्रायल के आधार पर 40 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें यशस्वी पुनिया, हितार्थ, विनीत, कोहली, अधर्व कौशल, उमंग मखीजा, तरुप्रीत सिंह, आदित्य, यश कुमार, मयंक, खुशाल संधू, प्रांजलि, पायल, संयम मल्होत्रा, आरुष गुप्ता, मोहल बल्ला, दक्ष, आरव गर्ग, विकास प्रजापति, वंसु, दिवित, अगमप्रीत सिंह, अथ्रव जरियाल, देव्यांशु, रुद्रांश त्यागी, विक्रम, दीपांशु, करणप्रीत सिंह सैनी, अमनदीप सिंह, ईशान गुप्ता, कृष, युगम बाली, विराट कुमार, वंश पुनिया, ओम शक्ति, कबीर, कुणाल, आस्था, जश्न, यजुर, ललित ठाकुर हैं। वहीं खिलाड़ियों को प्रतीक्षा सूची में अदवित, ध्रुव सेंगर, विराट शर्मा, निखिल विश्वकर्मा, साहिल, शौर्य, एकांशदीप सिंह, अंश कुमार, देवांश माहेश्वरी, तरूण, पारुल कुमार, आकाश को रखा गया है।