फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 40 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य, सेक्टर-11 मार्केट में विश्वास फाउंडेशन ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। विश्वास फाउंडेशन ने शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से सेक्टर-11 मार्केट में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें दूसरों को जिंदगी देने के लिए 40 लोगों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। शिविर के आयोजन में श्री सालासर बालाजी सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट और बूथ मार्केट एसोसिएशन सेक्टर-11, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी पंचकूला ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए सामाजिक दूरी, मास्क व सैनिटाइजेशन का खास ध्यान रखा गया। शिविर सुबह 10:30 से शुरू होकर दोपहर 3:30 बजे तक चला। ब्लड बैंक पीजीआई चंडीगढ़ की टीम ने डॉक्टर निपुण परिजा की निगरानी में रक्त एकत्रित किया। रक्त पीजीआई ब्लड बैंक चंडीगढ़ द्वारा भेजी गई वातानुकूलित मोबाइल वैन में लिया गया।
विज्ञापन

विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया की शिविर का उद्घाटन समाज सेवी संजय आहूजा ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर किया। इस मौके पर उनके साथ राकेश जगोता, वैशाली कंसल प्रधान भाजपा जिला महिला मोर्चा, रविंदर शर्मा, गुरदीप सिंह, परमजीत कौर, भरत सिंह भट्टी भी उपस्थित रहे। रक्तदान की समाप्ति पर सभी रक्तदाताओ को प्रशंसा पत्र, बैज, मास्क, साबुन व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विश्वास फाउंडेशन से राज बंसल, प्रदुमन बरेजा, जितेंदर मनचंदा व अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें