फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अमेरिका भेजने के नाम पर 38 लाख ठगे, पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। थाना भैणी मियां खां की पुलिस ने अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जसबीर कौर पत्नी कुलविंदर सिंह निवासी नैनोकोट ने बताया कि उसका बेटा विदेश जाकर आजीविका कमाना चाहता था।
विज्ञापन

आरोपियों ने उनके बेटे तेजपाल सिंह को अमेरिका भेजने के नाम पर 38 लाख 24 हजार 41 रुपये ले लिए। पैसे लेने के बाद उनके बेटे को अमेरिका भेजने की जगह पर विभिन्न देशों में घुमाया गया। तेजपाल सिंह काफी समय तक परेशान होने के बाद घर लौट आया। पुलिस ने आरोपी राहुल मिन्हास निवासी बागड़ियां थाना भैणी मियां खां, शाहबाज खां निवासी जितवाल कलां जिला मालेरकोटला, हरमनदीप सिंह, अमृतपाल सिंह निवासी माखेवाल थाना झुनीर मानसा और चमकौर सिंह निवासी चीमा जिला संगरूर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें