चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना से मंगलवार को 24 घंटे में 14 जिलों में 37 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। 1649 नए संक्रमित मिले हैं। राज्य की संक्रमण दर 5.93 प्रतिशत दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा संक्रमित मोहाली में 380 मिले हैं। अब तक सूबे में 17292 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सूबे में अब तक 17854973 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 745129 लोगों की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 983 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 92 की हालत गंभीर होने पर जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।
लुधियाना में 8, होशियारपुर में 5, अमृतसर और मोहाली में 4-4, मोगा, पटियाला में 3-3, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर में 2-2, फरीदकोट, गुरदासपुर, मानसा, पठानकोट, संगरूर और तरनतारन में 1-1 मौत हुई हैं।