फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरु तेग बहादर का 350वां शहीदी दिवस : मंत्री सौंद ने जारी किए चारों नगर कीर्तन के रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने बताया है कि पंजाब सरकार श्री गुरु तेग बहादर जी का 350वां शहीदी दिवस पूरी श्रद्धा से बड़े स्तर पर मना रही है। 19 नवंबर से शुरू होने वाले चार नगर कीर्तनों के रूट के संबंध में जानकारी साझा की जा रही, ताकि बड़ी संख्या में संगत इन नगर कीर्तनों में शामिल हो सके।
सौंद ने बताया कि मुख्य नगर कीर्तन 19 नवंबर को श्रीनगर से शुरू होगा। जम्मू, पठानकोट, दसूहा, होशियारपुर, माहिलपुर और गढ़शंकर होता हुआ 22 नवंबर को नगर कीर्तन श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। 19 को नगर कीर्तन का ठहराव जम्मू में, 20 को पठानकोट में और 21 को होशियारपुर में होगा। इस नगर कीर्तन की कुल दूरी 544 किलोमीटर होगी।
विज्ञापन

माझा-दोआबा रूट पर 20 नवंबर को नगर कीर्तन गुरदासपुर से शुरू होगा और बटाला, बाबा बकाला, अमृतसर, तरनतारन, गोइंदवाल साहिब, कपूरथला, करतारपुर, जालंधर, बंगा और बलाचौर होता हुआ 22 नवंबर को आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। इस नगर कीर्तन की कुल दूरी 345 किलोमीटर होगी।
मालवा 1 रूट पर 20 नवंबर को नगर कीर्तन फरीदकोट से शुरू होगा और फिरोजपुर, मोगा, जगरांव, लुधियाना, खन्ना, सरहिंद, फतेहगढ़ साहिब, मोरिंडा, चमकौर साहिब और रूपनगर होता हुआ 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। इस नगर कीर्तन की कुल दूरी 320 किलोमीटर होगी।
विज्ञापन

सौंद ने बताया कि मालवा 2 रूट पर 20 नवंबर को नगर कीर्तन तलवंडी साबो से शुरू होगा और बठिंडा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, राजपुरा, बनूर, मोहाली, कुराली और रूपनगर होता हुआ 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें