फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मतदान के महत्व और लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका पर चर्चा में 350 विद्यार्थियों ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी देवी दयाल संस्थान में भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत स्वामी देवी दयाल ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस, गोलपुरा में भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 350 विद्यार्थियों और युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक जागरूकता बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करना रहा।
राष्ट्रव्यापी विकसित भारत युवा संवाद अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में आशिमा ठाकुर और यूथ आइकन अद्वैत नागपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अद्वैत नागपाल ने ‘विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें’ विषय पर युवाओं को संबोधित करते हुए मतदान के महत्व, निर्वाचन प्रक्रिया और लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


कार्यक्रम में आयोजित संवाद सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने युवा सहभागिता, नागरिक जिम्मेदारियों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं की भूमिका से जुड़े सवाल पूछे। इससे उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और नागरिक कर्तव्यों को समझने का अवसर मिला।
विज्ञापन


कार्यक्रम का समापन लोकतांत्रिक शपथ के साथ हुआ। फार्मेसी विभाग की अध्यक्ष डॉ. ममता सैनी ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने और विकसित भारत 2047 के संकल्प में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन से कुलदीप और नरेंद्र सहित संस्थान की अकाउंटेंट रेणु व ज्योति भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें