फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एनएसएस कैंप में 35 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर–1 स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में एनएसएस की दोनों इकाइयों के सात दिवसीय शिविर में मंगलवार को कॉलेज की यूथ रेडक्रास इकाई के सहयोग से शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट और सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की देखरेख में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 35 यूनिट रक्त दिया गया। शिविर में कॉलेज के प्राचार्य यशपाल सिंह और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर और बैज लगाकर स्वागत किया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन रोटरी मेट्रोपॉलिटन क्लब चंडीगढ़ के अध्यक्ष और पूर्व आईएएस हरदीप कुमार और शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश संगर ने फीता काटकर किया। इस दौरान प्राचार्य यशपाल सिंह ने कैंप में रक्तदान कर रहे एनएसएस प्रतिभागियों और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। रक्तदान शिविर के समन्वयक एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि शिविर के दौरान 20 से अधिक लोगों ने अंगदान के लिए भी अपनी सहमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर की समाप्ति पर हरियाणा राज्य रक्त संचरण परिषद द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर कॉलेज यूथ रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. राकेश पाठक, छात्रा इकाई की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी चित्रा सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर नवीन शर्मा, जीएस वासन, डॉ. रीता कालरा समेत कॉलेज यूथ रेडक्रॉस के स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें