पिंजौर। पुलिस ने बाइक चालक और उसके साथी से 34.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी दौलत राम कर्मजीत निवासी आनंदपुर साहिब रोपड़ पंजाब के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी बाइक पर सवार होकर बद्दी रोड पर गांव गोरखनाथ से गांव शाहपुर की तरफ गांजा लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से गांजा बरामद किया।