चंडीगढ़। शहर में सोमवार को डेंगू के 34 केस मिले। मनीमाजरा में 9, बुडै़ल व दड़वा में सात-सात मरीज मिले हैं। इसके अलावा सेक्टर-22, सेक्टर-45, सेक्टर-51, कॉलोनी नंबर-4, फैदां, इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन और रायपुरखुर्द से डेंगू के केस मिले हैं। शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या 923 पर पहुंच गई है। वहीं, अन्य प्रदेशों के 308 मरीजों का भर्ती कर इलाज किया जा चुका है। ब्यूरो