फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

336 वरिष्ठ नागरिकों को लगाई कोविशील्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला में नागरिकों के टीकाकरण अभियान के 15वें दिन 336 वरिष्ठ नागरिकों को कोविशील्ड लगाई गई। बुधवार को साठ वर्ष से ज्यादा के 336 नागरिकों को और 45-59 आयु वर्ग के 90 नागरिकों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

पंचकूला में कुल 11 केंद्रों में चार सरकारी और 8 निजी केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। सरकारी अस्पतालों में सिविल अस्पताल सेक्टर-6, आईटीबीपी भानू, एमएलए हास्टल, पालीक्लीनिक सेक्टर-26 शामिल थे। इन केंद्रों में सुबह नौ बजे से साठ वर्ष से ज्यादा के वरिष्ठ नागरिकों का आना शुरू हो गया था। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि साठ वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण लक्ष्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
कुल 685 टीके लगाए गए
पंचकूला में कुल 685 लोगों को टीके लगाए गए। इसमें से 61 हेल्थ केयर वर्कर और 42 फ्रंटलाइन वर्कर शामिल थे। साठ वर्ष से ज्यादा वालों को 336 और 45-59 आयु वर्ग में 90 का टीकाकरण किया गया। बुधवार को 750 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें