पंचकूला। सडक़ हादसों पर अंकुश लगाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंचकूला पुलिस ने ऑपरेशन सेफ्टी के तहत नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले आठ महीनों में पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाते मिले 3353 चालकों के चालान किए हैं, जबकि गंभीर लापरवाही बरतने वाले 256 वाहनों को इंपाउंड किया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस ने शहर के प्रमुख और संवेदनशील मार्गों पर देर रात विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इस दौरान आधुनिक एल्कोसैंसर मशीनों की मदद से संदिग्ध चालकों की जांच की गई। संवाद