फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गांव मौली में दुकान से 33 अवैध गैस सिलिंडर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। गांव मौली में सीएम फ्लाइंग की ओर से छापा मारकर एक दुकान से घरेलू एलपीजी के 11 गैस सिलिंडर बरामद किए गए हैं। इस मामले में रायपुररानी थाना में एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत भी दी गई है। सीएम फ्लाइंग ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की है। इस टीम में उप निरीक्षक हितेंद्र, सहायक उप निरीक्षक संजय, मुख्य सिपाही प्रदीप, मुख्य सिपाही गुरमीत, मुख्य सिपाही राकेश, और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक राजकुमार शामिल थे। मौली पुलिस चौकी के उप निरीक्षक रामकरण भी मौजूद रहे और स्थानीय पुलिस ने टीम को पूरा सहयोग दिया। दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर रायपुररानी थाना में शिकायत दी गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें