फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 32 नए मरीज सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में बुधवार को कोरोना के 32 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इनमें 14 पुरुष और 18 महिलाएं शामिल हैं। जिले में अब कोरोना के 95 मरीज सक्रिय हैं। पंचकूला की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि 95 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, वहीं सेक्टर-छह के सिविल अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 90 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट वीरवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44532 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 44023 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 414 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 627213 लोगों के सैंपल जांचे हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियम का लोग पालन करें। अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना कोरोना का टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। पंचकूला वैक्सीनेशन इंचार्ज मीनू सासन ने बताया कि 12 से 14 साल के 81.9 फीसदी बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं 15 से 17 साल के बच्चों का 88.1 फीसदी टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें