फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डॉ. जीवन दास बत्रा की स्मृति में 317 यूनिट रक्तदान, मानवता की मिसाल बना शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पण की भावना का जीवंत उदाहरण पेश करते हुए डॉ. जीवन दास बत्रा की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 317 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन बचाने में योगदान दिया। यह शिविर डॉ. बत्रा के पुत्र राहुल बत्रा और वरुण बत्रा की ओर से आयोजित किया गया।
विज्ञापन


शिविर का आयोजन शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, निफा चंडीगढ़ और जीएमसीएच ब्लड बैंक के सहयोग से बीटा ड्रग्स लिमिटेड, एडले फॉर्मूलेशंस प्राइवेट लिमिटेड और एडले लैब लिमिटेड द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के सदस्य रंजीत ठाकुर, ईएसआईसी के सेवानिवृत्त सहायक निदेशक देवव्रत यादव और बीटा ड्रग्स लिमिटेड के डायरेक्टर बलवंत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बीटा ड्रग्स लिमिटेड के निदेशक बलवंत सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 से हर साल इसी दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है और भविष्य में भी यह परंपरा लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें