माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। बुनियाद के दूसरे चरण की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें विद्यार्थियों को नेगेटिव मार्किंग भारी पड़ी। दूसरे चरण की परीक्षा में 987 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। पंचकूला जिले के 316 विद्यार्थियों ने परीक्षा को उत्तीर्ण की है।
अब छात्र मार्च में तीसरे चरण में होने वाली प्रेरक सेमिनार और मूल्यांकन प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। मार्च के अंतिम सप्ताह में इस चरण की शुरुआत होने की उम्मीद है। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि प्रदेश में 103 बुनियाद केंद्र हैं। जहां पर 50-50 बच्चों के बैच की पढ़ाई होती है। उन्होंने बताया कि सभी चरण पूरे करने वाले विद्यार्थियों को नीट, जेईई व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दिलवाई जाएगी।
जिला विज्ञान विशेष डॉ. पूजा ने बताया कि मिशन बुनियाद हरियाणा सरकार स्कूल शिक्षा विभाग और विकल्प फाउंडेशन की ओर से की गई उत्कृष्ट पहल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित के प्रति रूचि बढ़ाने और उनके अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है।