फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

49 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन, समर्थकों में दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चुनावी महासमर में चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर इस बार रिकार्ड नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन तक कुल 49 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा भर दिया। कांग्रेस के उम्मीदवार पवन कुमार बंसल ने तीन सेट में नामांकन पत्र भरा है जबकि निर्दलीय उम्मीदवार शंभू ने दो सेट में। इसमें कई कवरिंग कैंडीडेट भी शामिल हैं। नामांकन पत्रों की जांच 30 अप्रैल को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तारीख दो मई तय की गई है। आखिरी दिन होने के कारण सेक्टर-17 स्थित निर्वाचन कार्यालय में पूरे दिन उम्मीदवारों का तांता लगा रहा। समर्थकों के अलग-अलग रंग देखने को मिले।
विज्ञापन


आखिरी दिन इन लोगों ने दाखिल किए नामांकन
आप से हरमोहन धवन, कैप से अविनाश सिंह शर्मा, बीएसपी से प्रवीन कुमार, राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी से योगराज सहोता, निर्दलीय उम्मीदवार रामकुमार, निर्दलीय योगेश ढींगरा, बहुजन मुक्ति पार्टी से राजेश कुमार, जनरल समाज पार्टी से सतीश कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी निधि कांसल, आंबेडकर नेशनल कांग्रेस से मुकेश पचेरा, सीपीआई से लक्ष्मण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी करन वासुदेव, निर्दलीय उम्मीदवार प्रेम लता, भारत प्रभात पार्टी से शर्मिला जोहरी, अखिल भारतीय अपना दल से ज्योति, निर्दलीय प्रत्याशी उदय राज, शिवसेना से अखिलेश कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता, निर्दलीय प्रत्याशी बूटा सिंह, बसपा आंबेडकर पार्टी से सुभाष टामोली, भारतीय मानवाधिकार फेडरल पार्टी से प्रत्याशी सत्यबीर सिंह, रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया से सुभाष चंद्र गोयल, निर्दलीय प्रत्याशी राजकमल सिंह, भारतीय जन सम्मान पार्टी से संजय बालन, इंकलाब विकास दल से सुनीता रानी, निर्दलीय उम्मीदवार परमजीत सिंह, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से गुरमेल सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार मनजीत सिंह बोहता, सर्वजन सेवा पार्टी से भूपिंदर कौर, पार्षद महेश इंदर सिंह सिद्धू (बीजेपी के कवरिंग कैंडीडेट के तौर पर), राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी से नवाब अली, निर्दलीय उम्मीदवार पीएस चटवाल ने पर्चा दाखिल किया।

कोई साइकिल से पहुंचा तो कोई रिक्शे से
आखिरी दिन होने के कारण नामांकन में कई रंग देखने को मिले। भारतीय रेलवे ट्रैफिक सर्विस (आईआरटीएस) के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी बूटा सिंह ने साइकिल पर पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। बताया जाता है कि उन्होंने रेलवे में फैले कोयला माफिया को बेनकाब किया था। पंजाब यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री प्राप्त करने वाले बूटा सिंह पंजाबी पुस्तक ‘चाननी दा बूहा’ के लेखक भी हैं। जनरल समाज पार्टी के प्रत्याशी सतीश कुमार रिक्शे में सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ आनंदपुर साहिब से प्रत्याशी सुखदीप सिंह व संगरूर लोकसभा से प्रत्याशी जगमोहन ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें