फोटो सहित
सरहद पर तैनात जवानों के नाम बच्चों ने दी खूबसूरत प्रस्तुति
चंडीगढ़। कड़कती ठंड और गर्मी में तपती धूप के बावजूद सीमा पर डटे रहने वाले जवानों के नाम वीरवार को टैगोर थियेटर-18 में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। सलाम है उन वीरों को... नाम से कार्यक्रम में गुरुकुल ग्लोबल पंचकूला के विद्यार्थियाें ने तिरंगे के रंग में रंग कर बेहद खूबसूरत डांस प्रस्तुति दी। इसकी शुरुआत वंदना से हुई। इसके बाद उन्होंने जवानों के नाम कई नृत्य प्रस्तुति दी। अंत में आईटीबीपी ने जवानों के नाम एक बेहद शानदार बैंड की प्रस्तुति दी गई, जिसकी धुन सुनकर सभी देशभक्ति के रंग में रंग गए।