फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस

विज्ञापन
विज्ञापन
अबकी बार घटा चालीस फीसदी कारोबार
विज्ञापन

धनतेरस के मौके पर लोगों ने जरूरत का ही सामान खरीदा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। धनतेरस के मौके पर बेशक बाजार रात तक गुलजार रहा, लेकिन ट्राइसिटी का कारोबार वर्ष 2016 की तुलना में 40 फीसदी घट गया। कारण रहा नीड बेस्ड शॉपिंग। ग्राहकों ने अबकी बार सिर्फ वही कुछ खरीदा जिसकी उनकी जरूरत थी। धनतेरस पर ज्यादा भीड़ सोने के बाजार में दिखाई दी।
ट्राइसिटी की ऑटो मोबाइल मार्केट पिछली बार की अपेक्षा ठंडी रही। ऑटो मोबाइल मार्केट में करीब चार सौ कारों की सेल अनुमानित है। ट्राइसिटी में औसतन 55 करोड़ रुपये का सोने का कारोबार हुआ, जबकि पिछली बार यह कारोबार 60 करोड़ का था। वहीं, फ्लैट्स की बात करें तो ट्राइसिटी में औसतन 1500 फ्लैट्स की बुुकिंग होने का अनुमान है। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चेयरमैन चरंजीव सिंह ने कहा कि अबकी बार दिवाली में बाजार में ग्राहक तो रहे लेकिन ग्राहकोें के खरीदने का ट्रेंड बदल गया है। लोगों ने भविष्य को ध्यान में रखकर खरीदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ सेक्टर-22 के चार्टर्ड अकाउंटेंट गुरदीप सिंह ने कहा कि विगत वर्षों में कारोबार की दशा में चेंज आया है। अबकी बार गैजेट्स की ओर ज्यादा रुझान रहा। ज्वेलरी में भी लोगों ने रुचि दिखाई। ऑटो मोबाइल सेक्टर में थोड़ी कमी आई। उसकी वजह यह है कि लोग अब ज्यादा से ज्यादा बचत करना चाहते हैं। जिस प्रकार से सोने के दामों में तेजी आई है उससे लोगों को यह इनवेस्टमेंट का सही समय लगा इसीलिए दिवाली के बाजार में सोने की खरीदारी हुई पर थोड़ी कम। वहीं अब प्रापर्टी के निवेशक कम होते जा रहे हैं। इसी वजह से फ्लैट्स की बुकिंग में कमी आई है।

बॉक्स
पिछले तीन साल में ब्रिकी के आंकड़े
किसकी हुई खरीदारी 2018 2017 2016
सोने का कारोबार 55 करोड़ 60 करोड़ 90 करोड़
गैजेट्स, लैपटॉप, मोबाइल और टैबलेट 15 करोड़ 10 करोड़ 13 करोड़
इलेक्ट्रानिक्स आइटम 20 करोड़ 30 करोड़ 50 करोड़
सेडान, एसयूवी हैचबैैक 400 500 700
स्कूटर बाइक टू व्हीलर 4500 5000 6000
फ्लैट्स 1500 2000 2500
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें