फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमवीरों की जांबाजी और लोकनृत्यों ने बटौरी तालियां-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा और रोहतक के ध्यानार्थ.........
विज्ञापन


फोटो खबर

हिमवीरों की जांबाजी देख दर्शक हुए हैरान
सबहेड
सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में आईटीबीपी जवानों ने दिखाए करतब, नृत्य से मोहा मन

हरियाणा के राज्यपाल ने बतौर मुख्यातिथि बढ़ाया हौसला, आईटीबीपी के डायरेक्टर जनरल भी पहुंचे

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने शनिवार शाम को चंडीगढ़ सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में एक खास शो ‘द आईटीबीपी टैटू’ में हैरतअंगेज कारनामे और लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। आईटीबीपी जवानों की जांबाजी और नृत्य कौशल देख शहरवासी भी दंग रह गए। इन जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी बतौर मुख्यातिथि और आईटीबीपी के डायरेक्टर जनरल आरके पचनंदा मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने इन जवानों की वीरता का जमकर बखान किया।
विज्ञापन

लगभग सवा घंटे तक चले इस शो में जवानों ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। इस दौरान जवानों का बाइक स्टंट मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्यातिथि प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी ने शो की शुरुआत परेड की सलामी लेकर की। अनुशासन से लबरेज जवानों ने लयबद्ध परेड के साथ मुख्यातिथि को सलामी देते हुए अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इसके बाद आईटीबीपी के जवानों ने पाइप बैंड, राइफल स्टंट, साइलेंट ड्रिल, हार्स फोरमेंशन, पैरा ट्रूूपर परेड और बाइक स्टंट से दर्शकों को हैरान कर दिया। जवानों के बाइक स्टंट ने तो कुल पल के लिए दर्शकों की सांसें थामकर रखी। उसके बाद आईटीबीपी जिन-जिन राज्यों (हिमाचल, उत्तराखंड, आसान, सिक्किम, मिजोरम इत्यादि) के बार्डर पर स्थित हैं, वहां के लोक नृत्य को जवानों ने बहुत ही मनमोहक ढंग से प्रस्तुत किया। लोकगीतों पर जैसे ही ये जवान फ्लोर पर आए, तो मैदान तालियों से गूंज उठा। इन प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अंत में बैंड प्रस्तुति और ‘हम सरहद के सेनानी, हम सच्चे हिंदुस्तानी’ के नारे से मैदान गूंज उठा। बाद में किशोर, बच्चे और युवाओं ने आईटीबीपी जवानों के साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें