फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे के युवाओं को कुशल बनाने की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के युवाओं को कुशल बनाने की कवायद शुरू
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में सक्षम स्किल सर्टिफिकेशन प्रोग्राम की शुरुआत की
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा सरकार ने सूबे के युवाओं को कुशल बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सक्षम युवा योजना के अंतर्गत संचार कौशल एवं व्यक्तित्व विकास के लिए पहले विशेष कोर्स को चंडीगढ़ से शुभारंभ किया। इस कोर्स का नाम सक्षम स्किल सर्टिफिकेशन प्रोग्राम रखा गया है। हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की ओर से करवाए जाने वाला पहला कोर्स होगा, इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा रहा है। यह कोर्स गुरुग्राम में सात अगस्त और फरीदाबाद में 15 जुलाई से विधिवत शुरू हो जाएंगे।
हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की ओर से सक्षम युवा योजना में पंजीकृत युवाओं के लिए संचार कौशल एवं व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से सक्षम स्किल सर्टिफिकेशन प्रोग्राम का विशेष कोर्स तैयार किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के कुलपति राज नेहरू को बधाई देते हुए आशा जताई कि हरियाणा का युवा वर्ग इसमें बढ़चढ़ कर भाग लेगा एवं लाभान्वित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सक्षम स्किल सर्टिफिकेशन प्रोग्राम की संयोजक मीनाक्षी कौल ने बताया कि प्रोग्राम के अंतर्गत व्यक्तित्व विकास के सभी आयामों के साथ-साथ कम्युनिकेशन स्किल्स पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सक्षम स्किल सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के साथ ही विश्वविद्यालय ने साइबर सिक्योरिटी में बढ़ते रोजगार अवसरों को ध्यान में रखते हुए दो नए कोर्स नेटवर्क सिक्योरिटी व एप्लीकेशन सिक्योरिटी भी शुरू किये हैं। पहले चरण में यह कोर्स फरीदाबाद व गुरुग्राम के युवाओं के लिए शुरू किया जा रहा है। दोनों ही कोर्स फरीदाबाद में वाईएमसीए विश्वविद्यालय परिसर व गुरुग्राम में हारट्रोन मल्टी स्किल सेंटर के परिसर में चलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें