फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मुंबई नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारी बनकर युवती से 3.14 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सेक्टर-4 निवासी युवती को मुंबई नारकोटिक्स का अधिकारी बनकर और मनी लांड्रिंग का डर दिखाकर 3.14 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कनिका ने शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट कंपनी बेंगलुरु में नौकरी करती है। 18 अप्रैल को अपने घर सेक्टर-4 पर थी। दोपहर करीब एक बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। व्यक्ति ने कहा कि आपके नाम पर पार्सल है जो कि मुंबई से ताइवान जा रहा है। उसमें पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड वा अवैध सामान है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोपी व्यक्ति से कहा कि मैंने कोई पार्सल नहीं भेजा आपने गलत फोन किया है। आरोपी ने कहा कि आपकी आईडी, फोन नंबर का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। आप मुंबई नारकोटिक्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाएं। इसके बाद दूसरे व्यक्ति ने कहा कि वह मुंबई नारकोटिक्स से बात कर रहा है। शिकायतकर्ता ने धोखे के बारे में बताया। इसके बाद दूसरे व्यक्ति ने कहा कि आपके पास एक वीडियो कॉल आएगी। आपको बयान दर्ज करवाने है। इसके बाद शिकायतकर्ता के लैपटॉप पर स्काई एप पर वीडियो कॉल आई। आरोपी ने कहा कि नारकोटिक सेल मुंबई से बोल रहा हूं। आपका बयान दर्ज करना है।
इसके बाद आरोपियों ने कहा कि हम तुमसे कुछ पैसे ट्रांसफर करवाएंगे और वह पैसे तुम्हे वापस कर दिए जाएंगें। आरोपियों ने डर दिखाकर शिकायतकर्ता से कई बार पैसे मंगवाए। शिकायतकर्ता ने पैसे ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद उन्होंने और पैसे मांगे तो उन्हें धोखाधड़ी के बारे में पता चला। शिकायतकर्ता ने आरोपियों से कहा कि आप धोखाधड़ी कर रहे, मैं समझ चुकी हूं। मेरे पैसे वापस करो आरोपियों ने कहा कि हां हमने धोखाधड़ी की है। कर लिया है। हम आपके पैसे वापस नहीं करेंगे और फोन काट दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें