फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नकली सोना गिरवी रख 9.88 लाख का ले लिया लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बैंक में नकली सोने के जेवर रखकर लाखों रुपये का गोल्ड लोन लेने का मामला सामने आया हैै। सेक्टर-14 पुलिस ने बैंक अधिकारी की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेक्टर-16 बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर विनय शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने जनवरी 2023 में सेक्टर-16 के ब्रांच में ज्वाइन किया था। ज्वाइनिंग के कुछ समय बाद उन्हें फर्जीवाड़े के बारे में पता लगा। सेक्टर-4 निवासी सुरेंद्र कुमार पांडेय ने 17 मार्च 2021 को उनके ब्रांच में गोल्ड लोन के लिए आवेदन दिया था। इसमें उन्होंने 299.81 ग्राम सोने के एवज में करीब 10 लाख रुपये का लोन लेना था। बैंक ने ज्वेलर दीपक भोला को आवेदक की ओर से जमा करवाए गए 299.88 ग्राम सोने को चेक कर उसकी वेल्यूएशन लगाने को कहा। इस पर दीपक भोला ने सोने को सही बताते हुए उसकी कीमत 12.35 लाख रुपये बताई। इसके बाद आवेदक सुरेंद्र कुमार पांडेय को 9.88 लाख रुपये का लोन सेंक्शन कर उनके बैंक खाते में जमा करवा दिया गया। कुछ महीने तक तो उसने किश्त की राशि बैंक में जमा करवाई लेकिन बाद में किश्त जमा करवाना बंद कर दिया। इसके बाद कई बार बैंक की ओर से नोटिस जारी कर किश्त की राशि जमा करवाने को कहा गया लेकिन लोन लेने वाले ने कोई रिप्लाई नहीं दिया। दिसंबर 2022 में बैंक की ओर से 299.88 ग्राम सोना के ऑक्शन का नोटिस निकालकर उसे न्यूज पेपर में पब्लिश करवाया गया। मार्च में जब बैंक परिसर में ऑक्शन हो रहा था तो उस समय बैंक के दूसरे इंपैनल्ड ज्वेलर ने 299.88 ग्राम सोने को चेक किया तो वह नकली निकला।

ज्वेलर दीपक भोला 25 मामले दर्ज
पहले नकली सोना देकर करीब 2 करोड़ से ज्यादा की राशि लोन लेने के मामले में पुलिस सेक्टर 14, 20 व 25 के पुलिस थाना में 25 से ज्यादा मामले दर्ज कर चुकी है। हरेक मामले में ज्वेलर दीपक भोला व लोन वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दीपक भोला देश से बाहर है। पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें