फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गेटेड सोसाइटी में में 18 मिनट में 30 तोले सोने और एक लाख चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर दिनदिहाड़े दो चोरों ने 30 तोले सोने के गहने और एक लाख रुपये नकदी चोरी कर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। हैरानी की बात है कि चोर गेटेड सोसाइटी में गलत नाम से एंट्री करवाकर बिना मुंह ढके यह वारदात करके आराम से गेट से बाहर निकल गए। जबकि सोसाइटियों में सुरक्षा के दावे किए जाते हैं। यह दावे वीआईपी रोड पर कई सोसाइटियों में फेल हो चुके हैं। यह वारदात बुधवार दोपहर करीब एक से पौने दो बजे के बीच की गई है। चोरों की तस्वीरे सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें वह बिना मुंह ढके सिंपल टोपी पहनकर घर में घुसे और 18 मिनट में वारदात कर गए। चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर कोई और सामान न छेड़कर सीधा अलमारी का ताला तोड़ा और गहने व केश लेकर फुर हो गए। जैसे कि उन्हें पहले से पता था कि गहने और कैश कहां रखा है। घर के मालिक ओम प्रकाश सैनी ने बताया कि वह नौकरी करते हैं और उनकी पत्नी हाउस वाइफ है। उनके दोनों बेटे दूसरे राज्य में काम करते हैं। ओम प्रकाश ने बताया कि वह वीआईपी रोड पर माया गार्डन फेस-3 सोसाइटी में चौथी मंजिल पर फ्लैट में रहते हैं और रोजाना की तरह बुधवार को ड्यूटी पर गए हुए थे और उनकी पत्नी दूसरी मंजिल पर अपने जानकर को मिलने के लिए साढ़े 12 बजे घर से निकली थी। जब वह करीब ढाई बजे घर वापस आई तो घर के ताले टूटे थे और अलमारी का ताला टूटा था। जब उन्होंने अलमारी चेक की तो उसमें रो पड़ा 30 तोले सोने के गहने और एक लाख कैश गायब था। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है, क्योंकि चोरों के चेहरे सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि गेटेड सोसाइटियों में चोरी होना सुरक्षा और पुलिस के लिए एक चिंता का विषय है। हैरानी की बात है कि बुधवार को माया गार्डन में हुई चोरी में चोरों द्वारा एंट्री भी करवाई गई। इसी तरह माया गार्डन सोसाइटी की एसबीपी सोसाइटी में भी बड़ी चोरी हुई थी। मोना ग्रीन सोसाइटी से भी करीब 50 लाख के गहने और कैश चोरी हुआ था जिसे दो महिलाओं ने अंजाम दिया था। वीआईपी रोड के लोग इस बात को लेकर परेशान हैं कि इतने महंगे फ्लैटों में रहने पर भी वह सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें